Home उत्तर प्रदेश पारीक्षा कॉलोनी में पांच घरों के ताले तोड़कर चोरी

पारीक्षा कॉलोनी में पांच घरों के ताले तोड़कर चोरी

27
0

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारिक्षा में पॉश इलाके में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पांच जेई के घरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और समान चोरी कर लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना क्षेत्र के परीक्षा कॉलोनी में रहने वाले अमित सुमन, अंकित गुप्ता, अमन तिवारी, लाल सिंह, अशोक त्रिपाठी परीक्षा थर्मल पावर हाउस में जेई है। देर रात अमित सुमन, अंकित, अमन तिवारी ड्यूटी पर गए थे। तथा लाल सिंह और अशोक त्रिपाठी अपने परिवार के साथ गांव gayr थे। तभी मौका पाकर चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। अभी अशोक त्रिपाठी और लाल सिंह अपने गांव से वापस आने पर जानकारी मिलेगी की इनके घर से कितने का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here