
झांसी। जेल चौराहा अब जेल चौराहा के नाम से नही बल्कि देह व्यापार के अड्डे से जाने लगा है। इस स्थान पर चारो ओर अनेतिक कारोबार करने वाली महिलाएं खड़ी होती है। जिसके चलते शरीफ घर की महिलाएं भी अगर यहां किसी वाहनों के लिए खड़ी हो जाए तो लोग उन्हें भी बुरी नियत से देखते है। इस स्थान से जिला प्रशासन के कई अफसर निकलते है, सब कुछ देखने के बाद भी अंजान बने है। इस अनेतिक कारोबार और इन महिलाओं का सच उजागर करना एक युवक को महंगा पड़ गया।

युवक महिलाओं और उनके दलालों की वीडियो बना रहा था। तभी महिला ओर उनके दलालों ने उसे देख लिया तो करीब आधा घंटा तक उसकी जमकर मारपीट की यह घटना क्रम चौराहे पर खड़ी पुलिस चुप चाप देखती रही। वही एक पत्रकार द्वारा नवाबाद पुलिस को मोबाइल से सूचना दी गई। तब जाकर पुलिस पहुंची ओर युवक की जान बच सकी। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो युवक मौत के मुंह में जा सकता था। युवक का आरोप है महिला ओर उसके दलालों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। महिलाए शराब पिए थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






