Home उत्तर प्रदेश अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर महिला पहुंची नगर आयुक्त के पास बोली...

अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर महिला पहुंची नगर आयुक्त के पास बोली में जिंदा हूं

31
0

झांसी। विभागों में पनप रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भले ही योगी सरकार कितने भी प्रयास कर ले कितने भी नियम या कितनी भी टीम गठित कर ले। लेकिन विभाग में वर्षो से जमे कुछ भ्रष्ट अधिकारी बाबू खुद को आर्थिक लाभ के लिए योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की हवा निकाल कर रहे। ऐसा ही एक मामल प्रकाश में आया जहां दो वर्ष पूर्व नगर निगम कागजों में मृत घोषित कर चुका महिला को वह जिंदा होकर अपने साथ मृत्यु प्रमाण पर लेकर नगर निगम पहुंची ओर बोली में जिंदा हूं।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार क्षेत्र के प्रेमगंज निवासी महिला पिंकी शर्मा आज नगर निगम पहुंची उसने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए बताया की दो वर्ष पूर्व उसके पति ललितपुर निवासी की कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी थी। पति के नाम काफी संपत्ति थी जिसे ससुर हड़पने का प्रयास कर रहा था। महिला का आरोप है की उसके ससुर ने संपत्ति हड़पने के लिए नगर निगम में बाबू से सांठगांठ कर उसके पति के साथ उसे भी मृत घोषित कर प्रमाण पत्र बनवा लिया। महिला ने नगर आयुक्त से पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here