Home उत्तर प्रदेश चाचा ही निकला किशोरी का कातिल, रखता था बुरी नियत दुष्कर्म में...

चाचा ही निकला किशोरी का कातिल, रखता था बुरी नियत दुष्कर्म में असफल होने पर कर दी थी हत्या

20
0


झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के गोंची खेड़ा में बीते दिवस झाड़ियों में मिली किशोरी की रक्त रंजित लाश के मामले से पुलिस ने आज पर्दाफाश करते हुए उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चाचा ने ही उसकी हत्या करके घटना को छिपाने के लिए शव को फैंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बबीना गुरुवार की शाम शौच जाने को निकली ग्राम पंचायत बबीना रूरल के गौचीखेड़ा मुहल्ले की 16 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी का शव बस्ती से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों के बीच एक खाई में पड़ा मिला था। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। अन्धे कत्ल से पुलिस ने पर्दा उठा दिया। हत्यारा कोई और नहीं मृतका का चचेरा चाचा था। पोर्न
फिल्में देखने और शराब पीने का आदी चाचा अपनी ही भतीजी पर बुरी नियत रखता है था। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया तो गला दबाकर मार डाला। शव को छिपाने के लिए घसीटता हुआ खाई की तरफ ले गया था और वहाँ पर उसके चेहरे पर पत्थर पटके थे, ताकि उसकी चेहरा बिगड़ जाए और उसकी पहचान न हो सके। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतका की स्लाइड, बाल, नाखून ब्लड के नमूनों को जाँच के लिए फॉरेन्सिक लैब भेज दिया गया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बबीना रूरल के गौचीखेडा मुहल्ले में रहने वाली आदिवासी समुदाय की 16 वर्षीय किशोरी गुरूवार की शाम लगभग 6.30 बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकली थी। काफी समय बाद वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका देर
रात तक कहीं पता नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने फिर उसकी तलाश शुरू की, तो बस्ती से लगभग 100 मीटर दूर उसका शव खाई में कम्बल से ढका हुआ हुआ कि मिला था। फॉरेन्सिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्रित किए थे। एसपी सिटि ने बताया कि किशोरी की हत्या करने वाले उसके चाचा अनिल (36) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका के परिजन अपने मकान का निर्माण करा रहे थे, जहाँ वह काम कर रहा था। उसने किशोरी को स्नान करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसकी नियत खराब हो गयी थी। शाम को उसने शराब पी रखी थी, तभी उसने देखा कि किशोरी शौच के लिए जा रही थी, तो वह पीछे से चला गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया और चिल्लाई, जिस पर उसने
दूसरे पिता का पुत्र है आरोपी

मृतका की दादी ने दो शादी की थी। मृतका के दादा का निधन होने के बाद दादी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे आरोपी अनिल का जन्म हुआ था। चाचा होने के बाद भी आरोपी ने नशे की हालत में भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास किया था और विरोध करने पर मार डाला था। किशोरी 3 भाई और 2 बहन थे। वह 5 भाई-बहनों में तीसरे नम्बर की थी।

पोर्न फिल्म देखता था अनिल

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल का मोबाइल फोन चेक किया, तो वह दिन और रात पोर्न फिल्म देखता था। इसके साथ ही नशा करता था। उसकी पत्नी 5 माह पहले उसको छोड़कर अपने मायके चली गयी थी।
घटना स्थल पर भी मौजूद था
पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि जब किशोरी का शव मिला, तो पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। वहाँ पर आरोपी अनिल मौजूद था। इसके बाद जब उसके परिजन थाने पहुँचे तब भी वह उनके साथ खड़ा था। वह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और पुलिस से नजरे चुरा था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया था।
उसका मुँह और गला दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। इसके बाद उसकी पहचान न हो, इसको लेकर चेहरे पर पत्थर पटक दिए थे। शव को घसीटता हुआ खाई के पास ले जाकर फेंक दिया और उस पर कम्बल डाल दिया था, ताकि शव किसी को नजर नहीं आए।

रिपोर्ट – राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here