Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन देख मंत्रमुग्ध हुआ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन देख मंत्रमुग्ध हुआ समाज

20
0

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झांसी महानगर के दीनदयाल नगर द्वारा रविवार दिनांक 14 अप्रैल को पूर्व गणवेश में संघ के वाद्ययंत्रों की धुन पर कदम ताल करते हुए नगर के स्वयंसेवकों द्वारा सैंकड़ों की संख्या में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान पुलिस का व्यापक बंदोबस्त था। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे हुई। महानगर प्रचार प्रमुख डा0 जितेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ संचलन का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संचलन मार्ग को रंगोली बनाकर व बैनरों से सजाया गया। कई स्थानों पर शर्बत व मिष्ठान भी वितरित किए गए। संचलन में आगे-आगे घोष का वादन हो रहा था तो वहीं स्वयंसेवक भारत माता की जय व वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे। कई जगह ध्वनियंत्रों पर देश भक्ति के गीत लगाये गए तो कुछ स्थानों पर जनता ने ही भारतमाता के जयकारों से वातावरण को राष्ट्रमय किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष आनक, बांसुरी एवं बिगुल, ड्रम की मनमोहक धुन पर हाथों में दंड, दिलों में देश भक्ति भाव संजोए सैनिकों की भांति पूरे दीनदयाल नगर की सभी बस्तियों से आए सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों का पथ संचलन गजानन पार्क (आवास विकास) से प्रारम्भ होकर आरोग्य सदन चौराहा, आवास विकास चैराहा, होते हुए नगन्दनपुरा चैराहा से होते हुए राधा कृष्णनन विद्यालय के सामने वाली गली से होते हुए वापस गजानन पार्क पहुंचा। संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि, स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, सामूहिक संगठन शक्ति और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था। स्वयंसेवकों के अनुशासित पथ संचलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ लग गई। इसकेपश्चात संघ स्थान पर अतिथियों के परिचय के बाद स्वयंसेवक अंश द्वारा एकल गीत व स्वयंसेवक कृष्णा जी द्वारा अमृतवचन के उपरांत झांसी महानगर कार्यवाह डॉ० मुकुल पस्तोर ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने संघ के संघ के 6 उत्सवों में से एक वर्ष प्रतिपदा उत्सव के महत्व के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों के अनुशासन व दायित्वों के निर्माण पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हिंदुओं को एकजुट तथा संगठित करने की उद्देश्य से की गई थी, और इसी उद्देश्य पर संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, इसीलिए स्वयंसेवकों राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर झांसी महानगर के सह संघचालक जय सिंह सेंगर, नगर संघचालक भनुप्रताप सिंह, झाँसी महानगर धर्मजागरण प्रमुख रवि गोस्वामी, झाँसी महानगर शारीरिक प्रमुख राहुल, झाँसी महानगर घोष प्रमुख सायुज, डा0 रविप्रकाश, नगर कार्यवाह पुष्पेन्द्र, नगर विद्यार्थी विस्तारक विनय, नगर शारीरिक प्रमुख आलोक, सह शारीरिक प्रमुख शिशिर, नगर सम्पर्क प्रमुख अखिलेश , नगर बौद्धिक प्रमुख हरिओम, नगर प्रचार प्रमुख शुभम, नगर विद्यार्थी प्रमुख यश, नगर बालकार्य प्रमुख पवन, जितेंद्र आदि दीनदयाल नगर के स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here