Home Uncategorized एसपी सिटी के नेतृत्व में निकलेगी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा,...

एसपी सिटी के नेतृत्व में निकलेगी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा, महिला शस्त्रीकरण का सबसे बड़ा उदाहरण रानी लक्ष्मी बाई : संजय पटवारी

91
0

झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झांसी मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल महारानी लक्ष्मी का जन्मोत्सव समारोह 1933 से हर वर्ष आयोजित कराता आ रहा है। इस वर्ष भी लक्ष्मी बाई जी के जन्मोत्सव पर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा दो दिवसीय आयोजन मनाने का निर्णय लिया गया है। रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव पर एसपी सिटी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रविवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री जगदीश कौशल,कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता संजय पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई का जन्मोत्सव 19 नंबर को है, इसे धूमधाम से मनाने के लिए 18 नवंबर को रानी लक्ष्मी बाई की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें महापुरुषों के स्वरूप, रानी झांसी के स्वरूप, सुंदर, मुंदर, झलकारी बाई के स्वरूप होंगे। शोभायात्रा झांसी एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी, शोभायात्रा स्कूल प्रांगण से दोपहर दो बजे प्रारंभ होकर खंडेराव जी, गणेश मंदिर, नारिया बाजार, सराफा बाजार, मानिक चौक, मालिन का चौराहा, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, एवं रानी महल से पूरे शहर में शोभायात्रा भ्रमण करने के बाद स्कूल परिसर में आकर सभी रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि देगे। इसके बाद 19 नवंबर को रानी की प्रतिमा पर 1100 दीपकों की दीपांजलि एवं व्यायाम प्रदर्शन/ संस्कृति, कार्यक्रम शाम पांच बजे से जिम्नास्टिक हॉल में होंगे। उन्होंने बताया कि रानी झांसी की शोभायात्रा में रानी झांसी, झलकारी, सुंदर मुंदर महापुरुषों के स्वरूपों के साथ रानी झांसी की महिलाओं की फौज भी दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान अपनी फौज में सबसे ज्यादा महिलाओं को शामिल किया था उन्होंने महिलाओं की एक अलग से फौज बनाई थी जिसका नाम दुर्गा वाहिनी रखा था। इस बार शोभायात्रा में बालिकाओं के साथ रानी की फौज भी दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि महिला नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण रानी लक्ष्मी बाई है। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षक ओर सशक्त बनाया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here