Home Uncategorized अधिवक्ताओं की समस्या का होगा समाधान, झांसी को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ जनपद

अधिवक्ताओं की समस्या का होगा समाधान, झांसी को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ जनपद

28
0

झांसी। अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं का निस्तारण होगा। सरकारी अस्पताल में बैठे डॉक्टर अगर बाहर की दवाएं लिखेंगे तो उन पर कार्यवाही होगी। वह झांसी जनपद को सर्वश्रेष्ठ जनपद बनाएंगे। यह वक्तव्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहे। शनिवार को अधिवक्ता चैंबर और ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में भाग लेने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिवक्ताओं के नव निर्मित चैंबर का शिलान्यास करते हुए मंच से उद्वोधन में कहा की वह खुद अधिवक्ता है। वह अधिवक्ताओं की समस्या और पीड़ा को समझते है। उन्होंने कहा की भाई भाई पर पति पत्नी पर विश्वास नहीं करते। लेकिन लोग अधिवक्ता पर विश्वास करके कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर चले जाते है। उन्होंने अधिवक्ताओं ने से भी कहा की वह कानून का पालन करते हुए गरीब असहाय लोगों को ज्यादा से ज्यादा न्याय दिलाए। उन्होंने कहा की अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए पांच करोड़ रूपया आया था। जिसमे एक चैंबर बना 65 लाख का उसके बाद चार करोड़ 35 लाख रुपया जो वापस गया है। उसे पुनः वापस कराया जायेगा और अधिवक्ताओं के चैंबर बनाए जायेंगे। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए की वह अधिवक्ताओं की समस्याओं का जल्द जल्द निस्तारण करें। वही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की सरकारों की सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। झांसी जनपद का विकास हर स्थिति में होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर लाकर जनता को उसका लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा की वह विकास भवन में समीक्षा कर झांसी के विकास पर बिंदुवार समीक्षा करेंगे। झांसी को सर्वश्रेष्ठ जनपद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों से अनुरोध करते हुए कहा की सरकार निशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है। चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखे और अगर कोई चिकित्सक बाहर की दवाएं लिखता है तो उस पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा सरकारी चिकित्सक को बाहर की दवाएं लिखने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग सरकार की नीतियों पर चले। उन्होंने कहा की वह समीक्षा करेंगे निरीक्षण करेंगे और जो कमियां होंगी उन्हे दुरुस्त करेंगे। उन्होंने कहा की नगर निगम नगर निकाय चुनाव की भाजपा पार्टी ने पूरी तयारी कर ली है। इसलिए वह लगातार सम्मेलन आदि में भाग लेकर सरकार की योजनाओं को बता रहे है। उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून व्यवस्था से जनता का विश्वास और भरोसा जीता है। हम उसी भरोसे पर जनता से अपील करेंगे की नगर निगम और नगर निकाय तथा लोक सभा के चुनाव में जनता भरपूर आशीर्वाद देकर भाजपा को विजई दिलाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मन्नू लाल कोरी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठ विधायक जवाहर लाल राजपूत सहित समस्त अधिकारी पुलिस बल और अधिवक्ता मोजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here