झांसी। गांधी भवन के सामने पड़ी विवादित संपत्ति पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए और पुलिस रिपोर्ट सहित तमाम दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों का पालन करने पहुंची पुलिस को कब्जा धारी पक्ष का जमकर विरोध झेलना पड़ा। विरोध के चलते पुलिस बैरंग लोट आई।जानकारी के मुताबिक खंडेराव गेट जाने वाले मार्ग पर स्थित गांधी भवन के सामने स्थित संपत्ति पर खालिद खान का कब्जा है। संगम बिहार कॉलोनी निवासी आमिर खान उस संपत्ति को अपना बता कर दावा कर रहे। जिसको लेकर दोनो पक्ष में लगातार विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कई बार पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जिसको लेकर दोनो पक्ष का न्यायालय में विवाद चल रहा है। इस पर न्यायालय ने यथास्थिति का आदेश दिया था। इसके बावजूद भी संपत्ति पर निर्माण कार्य और तोड़फोड़ आदि कार्य एक पक्ष द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेकर आमिर खान ने नगर मजिस्ट्रेट के यहां शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 17 जून को विवादित संपत्ति पर न्यायालय के आदेश का उलंघन करने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए खालिद खान से संपत्ति कुर्क करने का पुलिस को निर्देश किया था। इन निर्देशों का पालन कराने के लिए आज पुलिस संपत्ति को कुर्क करने पहुंची जहां पुलिस को कब्जा धारी महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा और पुलिस बैरंग लोट आई। बताया जा रहा है इसकी अगली कार्यवाही पुलिस रविवार को करेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





