झांसी। कांग्रेस पार्टी के एक वार्ड अध्यक्ष का लेटर शोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का विषय बन गया है। वार्ड अध्यक्ष ने एक कांग्रेस के पदाधिकारी पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने ओर जी हजूरी करने वालों को पद दिलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाम लेटर जारी किया है। कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर चार खुशीपुरा के अध्यक्ष महमूद अब्बासी ने शोशल मीडिया पर एक लेटर जारी करते हुए वर्तमान कांग्रेस पार्टी के झांसी के पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके पास कार्यकर्ताओं की कमी है, यह नए चेहरे जो इनकी जी हजूरी करते है उन्हें पद दिला रहे ओर पुराने कार्यकर्ता का अपमान कर अनदेखी कर रहे। उन्होंने लेटर में आंकड़े सहित आरोप लगाया कि पूर्व में रहे पदाधिकारी के समय कांग्रेस पार्टी लोक सभा, विधान सभा जीती और पार्षद भी दस थे। इसके बाद जो पदाधिकारी रहे उनके समय भी नगर निगम में दस पार्षद रहे। उन्होंने वर्तमान के पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि इनके पदाधिकारी बनने के बाद नगर निगम में कांग्रेस के पास एक पार्षद तक नहीं है। लेटर के माध्यम से अनुरोध किया है कि अगर आगामी विधान सभा लोक सभा में अच्छे परिणाम चाहिए तो पदाधिकारी को बदला जाना चाहिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


