झांसी। एक जुलाई 2024 यानी आज का दिन सोमवार से शुरू हुए भारत में नए कानून की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए जनपद और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार एक कार्यशाला थाना सीपरी बाजार में आयोजित की गई। जिसमे व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों को कानून की जानकारी दी जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी ने कहा की आज का दिन बहुत महत्व पूर्ण है। आज के दिन अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा मिला और भारतीय सोच पर आधारित कानून हमको मिला। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, जो तीन नए बदलाव हो रहे है। उन्होंने कहा कि कानून से बदलाव में समाज में बदलाव होता है और इससे देश प्रगति की ओर जाता है। आज का दिन बधाई के पत्र है जो तीनो नए संविधान हमको मिल रहे है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित को न्याय दिलाने और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराने में अहम भूमिका रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें इलेक्ट्रोनिक एविडेंस को महत्वपूर्ण रखा गया है। साथ ही विवेचनाओं में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने नए कानून के प्रभावी सफल क्रियांन व्यन हेतु कार्यशाला में आए हुए आम जनमानस लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए कानून के आधुनिक वैज्ञानिक आधार पर पीड़ित को त्वरित न्याय मिलना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इसकी अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो इसके लिए पुलिस जनजन तक पहुंच कर इसकी जानकारी देगी। उन्होंने आयोजित की गई कार्यशाला को सफल बनाएं जाने पर एसएसपी और एसपी सिटी को बधाई दी कार्यशाला का संचालन समाजसेवी नीति शास्त्री ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






