झांसी। थाना बड़ागांव में दर्ज छेड़खानी के मुकदमे के आरोपी की एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से उसकी गिरफ्तारी करने की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे राजीनामा न करने पर धमका रहे है साथ ही किसी घटना को अंजाम दे सकते है। शुक्रवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र। के रिछौरा निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि माह दिसंबर में वह अपनी सास के साथ नदी घाट पर कपड़े धो रही थी। तभी गांव का रहने वाला दबंग आया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला का आरोप है कि उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे धमका कर भाग गया। घटना की रिपोर्ट काफी मुश्किल से पुलिस ने दर्ज की। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पर्वत को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया ओर वह उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए अन्यथा वह किसी घटना को अंजाम दे सकता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






