Home Uncategorized शरारती तत्व ने कांग्रेस पार्टी को पहुचाई लाखो की क्षति और आत्मा...

शरारती तत्व ने कांग्रेस पार्टी को पहुचाई लाखो की क्षति और आत्मा को ठेस, पुलिस ने किया केस दर्ज

22
0

झांसी। महानगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर लगी देश के पूर्व प्रधान मंत्री की प्रतिमा को शरारती तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त कर गले में काला कपड़ा बांध दिया गया। इस घटना से अक्रोशित कांग्रेसियों ने हंगामा काटते हुए कार्यवाही की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नवाबाद थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की आज दोपहर वह मेडिकल से वापस लोट रहे थे। तभी उनकी नजर इलाइट चौराहा पर लगी देश के पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू जी की प्रतिमा पर पड़ी। उन्होंने देखा किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और गले में काला कपड़ा बांध दिया। उन्होंने बताया इस घटना से वह काफी आहत है। इसके पूर्व भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिसका मुकदमा दर्ज हुआ था और प्रतिमा उन्ही लोगों ने खुद के पैसे से लगवाई थी। आज पुनः हुई इस घटना से उनका व पार्टी का लाखो रुपए का नुकसान हुआ और आत्मा को काफी ठेस पहुंची है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 295 के तहत मुक्दम दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here