Home उत्तर प्रदेश झोकन बाग स्थित पहाड़िया पर कॉलोनी बनाने का मामला गर्माया, भाजपा नेता...

झोकन बाग स्थित पहाड़िया पर कॉलोनी बनाने का मामला गर्माया, भाजपा नेता पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने लगाया बंधक बनाकर पीटने का आरोप

23
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित नारायण धर्म शाला के सामने स्थित पहाड़िया की कटाई होकर बन रही कॉलोनी को लेकर अवैध कब्जे का आरोप लगाया जा रहा था। इस पर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आज गहरा गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने भाजपा नेता पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्ष पकड़ कर थाना ले गई है।जानकारी के मुताबिक झोकन बाग स्थित नारायण धर्मशाला के सामने पहाड़िया की पिछले कई सालों से कटाई कर कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस पर तमाम लोग अवैध कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। आज हिंदू संगठन का कार्यक्रम अतुल मिश्रा दर्जनों लोगों के साथ वहां चल रहे निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। अतुल मिश्रा ने आरोप लगाया है की जब वह विरोध कर रहा था तो भाजपा नेता ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की दी। घटना की सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और भाजपा नेता सहित दोनो पक्ष को पकड़ कर गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई। पुलिस अभी दोनो पक्ष से पूछताछ कर जांच पड़ताल कर रही आखिर किस आधार पर पहाड़िया खोद कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वही निर्माण कार्यताओं का आरोप है की उन्हे बेवजह परेशान कर अवैध रूपयो की मांग की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here