Home उत्तर प्रदेश जिस प्रेमी के लिए कराया जेंडर चेंज वही छीन ले गया जीवन...

जिस प्रेमी के लिए कराया जेंडर चेंज वही छीन ले गया जीवन भर का सुख चैन

24
0

झांसी। प्यार उम्र और रंग रूप का मोहताज नहीं होता। एक किन्नर को भी इसी प्रकार एक युवक से प्रेम हो गया। किन्नर उसे प्रेम में इतना डूब गई कि उसने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए अपना विश्वास रखकर जेंडर चेंज करा लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए उसने अपनी जिंदगी बदल दी वही एक दिन उसका जीवन भर की कमाई रुपया पैसा लूट कर धोखा देकर भाग गया। अब पीड़ित किन्नर ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।प्रेमनगर क्षेत्र निवासी किन्नर आईना किन्नर ने गत रोज पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है। युवक के द्वारा उससे शादी करने ओर जीवन भर साथ रहने की बात कहने पर उसने अपना जेंडर चेंज करा कर महिला बन गई थी। आईना ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत रोज वह बधाई मांगने गया था। तभी उसका प्रेमी युवक घर में रखे तीन चार लाख से अधिक के जेवरात और नकदी लेकर भाग गया। पीड़ित किन्नर ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here