
झांसी। अंग्रेजो के द्वारा बनाए गए कानून और धाराएं अब 14 घंटे बाद विदा हो जायेंगी। कानून में संशोधन करते हुए 1 जुलाई 2024 से लगी धाराएं नया कानून लागू होगा। आप भी जान जाए किस अपराध पर लगेगी कौन सी धारा। इस नए कानून से जांच प्रक्रिया में तेजी आयेगी और पीड़ित को जल्द न्याय मिलेगी। देश में आजादी 77 साल बाद आईपीसी और सीआरपीसी आज रात 12 बजे से समाप्त हो जायेगी। इसके स्थान पर देश में बनाए गए नए कानून की नई धाराएं 1 जुलाई 2024 से लागू हो जायेंगी। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू होगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस विभाग में तैनात मुंशियो को इसकी ट्रेनिंग दी गई। किस घटना में कौन सी धाराएं लागू होंगी। हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लोकसेवक संबंधी डकैती, चोरी, बाल संबंधी अपराध आदि सभी अपराध की धाराओं में परिवर्तन हो जायेगा। साथ ही बनाए गए नए कानून में हर गंभीर घटना क्रम फोरेंसिक जांच रिपोर्ट की अहम भूमिका रहेगी। साथ ही नवीन घटनाओं का अपराध कानून भी बनाया और कई धाराएं बनाई गई। जैसे शादी का झांसा देना, सुपारी देकर बालकों से अपराध कराना, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करना धारा 111, छोटे संगठित गिरोह बनाकर 112, आतंकवादी कार्य 113, सहित कई धाराओं का परिवर्तन हुआ। पिछले 77 साल पहले ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाए गए कानून पर देश में आजादी के बाद कमान संभालने वाली सरकार अंग्रेजो के कानून को ही चला रही थी। लेकिन देश में परिवर्तित हुई और भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के कानून से मुक्ति दिलाते हुए नए कानून बना कर धाराओं में बदलाव कर दिया। इस नए कानून में न्यायलय में तकनीकों पर ज्याया जोर दिया। साथ ही नए कानून बनने पर सीसीटीएनएस में भी मोटीफाइड कर दिया गया है। ताकि एक जुलाई से नई धाराएं भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक संहिता कानून की ऑन लाइन रिपोर्ट दर्ज होने में कोई परेशानी न हो।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






