Home उत्तर प्रदेश JMC पोर्टर की खबर का हुआ असर अवैध वेंडिंग के खिलाफ चला...

JMC पोर्टर की खबर का हुआ असर अवैध वेंडिंग के खिलाफ चला अभियान, 14 बैंडर पकड़े, लेकिन माफिया पर अब भी रहम बरकरार

22
0

झाँसी। वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ छलावा करने ओर अवैध बैंडरों को बढ़ावा देकर प्रतिबंधित सामग्री बिकवाने वाले माफिया अन्ना और उसके साथी के खिलाफ JMC पोर्टर ने सोमवार को पोर्टर पर प्रकाशित की गई खबर का हुआ असर। रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेकर अवैध बैंडर के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान में आज रेलवे ने 14 अवैध बैंडर प्रतिबंधित सामग्री बेचते पकड़े गए। लेकिन यह सब अवैध कारोबार कराने वाला माफिया अन्ना और उसके साथी पर आज भी कुछ रेल अधिकारियों का आशीर्वाद बना हुआ है। खाना पूर्ति करने के लिए अवैध बैडर पकड़ कर कार्यवाही कर दी। मंगलवार को मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अनाधिकृत प्रवेश एवं अवैध वेंडर्स के खिलाफ संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है | दिनांक : 13.10.22 से 27.10.22 तक रेल सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित इस अभियान में अब तक कुल 14 अनाधिकृत व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया है | सभी व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है | इस अभियान में रेल सुरक्षा बल निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक, खानपान निरीक्षकों द्वारा सघनता से जांच की जा रही है | यह कार्यवाही कर रेलवे विभाग ने इतिश्री कर ली। लेकिन यह अवैध कारोबार ओर प्रतिबंधित सामग्री रेलवे स्टेशन पर बिकवा कर रेलवे को लाखो के राजस्व का चूना लगाने वाले और यात्रियों के साथ छलावा कर एमआरपी से ज्यादा में सामग्री बिकवाने वाले माफिया अन्ना और उसके साथी पर अब भी मिली भगत में शामिल अफसरों का आशीर्वाद बना हुआ है। जिसके चलते उनका साम्राज्य समाप्त नहीं किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here