Home उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया है, इसी के चलते छुपी हुई...

सरकार ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया है, इसी के चलते छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर निकल रही

26
0

झांसी। नौ साल तीन माह बाद अपने घर लौटे मुंबई इंडियन टीम के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा गली मोहल्लों में छुपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए स्पोर्ट्स के लिए जो बढ़ावा दिया वह काफी ठीक है। इससे छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर निकल कर आ रही ओर अपने शहर देश का नाम रोशन कर रही।रविवार को अपने गांव सुलतान पुर के ग्राम कुआसी से झांसी आए मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा उन्होंने अपना एक लक्ष्य बनाया था। इसलिए वह नो साल तीन माह घर लौटे है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद रणजी में मध्य प्रदेश टीम की ओर से क्रिकेट खेलने के बाद अपने घर सुलतान पुर पहुंचे। उन्होंने बताया जितना सोचा था उससे ज्यादा गांव वालों ने उनके पहुंचते ही प्यार सम्मान दिया। उन्होंने कहा क्रिकेट उनका जुनून है, नुजून ही बड़े मुकाम पर पहुंचा ता है। उन्होंने कहा कामयाबी में सभी साथियों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा गली मोहल्लों में छुपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा स्पोर्ट्स को जो बढ़ावा दिया जा रहा ओर छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर निकल कर अपने शहर का देश विदेशों में नाम रौशन कर रही उसके लिए सरकारों को धन्यवाद। आपको बता दे की कुमार कार्तिकेय उत्तर प्रदेश के जिला सुलतान पुर के निवासी है उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद झांसी में तैनात है। जब कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियंस टीम में खेल रहे थे उस समय इनके साथ झांसी पुलिस की भावनाएं भी जुड़ी थी। इसलिए आज कुमार कार्तिकेय पुलिस कर्मियों से भी मिलने झांसी पुलिस लाइन आए है। झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने उनका स्वागत किया और बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here