Home उत्तर प्रदेश सरकार की नीति और उपलब्धियों पर 10, 11,12 को फोटो प्रदर्शनी के...

सरकार की नीति और उपलब्धियों पर 10, 11,12 को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस को किया जाएगा जागरूक

30
0

झांसी। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों के प्रचार – प्रसार हेतु एवं “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” विषयक तीन दिवसीय (10, 11 एवं 12 मार्च 2024) प्रदर्शनी का आयोजन श्री गंगाधर राव कला मंच, झांसी परिसर में किया जाना है। मैसर्स श्रीमंत विविद इंडिया एडवरटाइजिंग मार्केटिंग नई दिल्ली द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं उपलब्धियों एवं जनमानस के उत्थान विषयक आयोजित प्रदर्शनी का आकार 6000 वर्ग फुट है। यह तीन दिवसीय आयोजन जनपद में 10, 11 एवं 12 मार्च 2024 को गंगाधर राव कला मंच पर किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा विभागवार/योजनावार कराये गए विकास कार्यों, महत्वपूर्ण निर्णयों एवं जनमानस के उत्थान हेतु लिये गए महत्वपूर्ण निर्णयों का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आम जनमानस के अवलोकनार्थ प्रातः 8:00 बजे से खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यों को दर्शाया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here