Home उत्तर प्रदेश पुलिस ऑफिस प्रांगण में बना प्रसाधन केंद्र के दरवाजे टूटे, फरियादी होते...

पुलिस ऑफिस प्रांगण में बना प्रसाधन केंद्र के दरवाजे टूटे, फरियादी होते है परेशान

26
0

झांसी। जनपद का मुख्यालय पुलिस कार्यालय प्रांगण में फरियादियों ओर पुलिस कर्मियों के लिए बना प्रसाधन केंद्र में असुविधा का अंबार लगा हुआ है। भारी गंदगी और टूटे दरवाजों के चलते महिला फरियादी होती है परेशान। साथ ही दरवाजे टूटे और गंदगी के अंबार होने से प्रांगण में फैलती है दुर्गंध। जनपद झांसी का पुलिस मुख्यालय जहां सैंकड़ों किलो मीटर दूर से फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते है। यहां पुरुष ही नहीं महिला फरियादी भी आते है। उनकी सुविधा के लिए यहां प्रसाधन केंद्र तो बना है। लेकिन गंदगी और टूटे दरवाजों के चलते शर्म को लेकर महिला फरियादी नहीं जाती। साथ ही यहां के टूटे हुए दरवाजों ओर गंदगी से फैल ने वाली बदबू पूरे प्रांगण को दूषित करती है। ऐसा नहीं यह पुलिस का मुख्यालय है यहां हर पुलिस अधिकारी ओर जिम्मेदार अधिकारी आते जाते है। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं। जिसके चलते यहां आने वाली महिला फरियादियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि दूसरी ओर महिला सुरक्षा सम्मान अभियान के तहत प्रदेश सरकार जगह जगह पिंक टॉयलेट बनवा रही है

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here