Home उत्तर प्रदेश कुत्ते ने निभाई वफादारी, जान देकर बचाई मालिक की जान, छलकने लगे...

कुत्ते ने निभाई वफादारी, जान देकर बचाई मालिक की जान, छलकने लगे आंखो से आंसू

19
0
कुत्ते गब्बर ने किए विशालकाय अजगर के दो टुकड़े

झांसी। कुत्ते की वफादारियो के चर्चा सदियों पुराने चलते आ रहे है। आज के युग में इंसानियत बची ही नही। जमीन जायदाद को लेकर लोग एक दूसरे के भाई भाई का दुश्मन बना बैठा है। लेकिन बेजुबान जानवर ने अपनी जान पर खेल कर मालिक की जान बचा कर बता दिया की इंसानियत क्या होती है। कुत्ते की वफादारी पर मालिक ही नही जिसने इस वाक्य को देखा या सुना उनके भी आंखो से आंसू निकल आए। मामला बुंदेलखंड के जनपद झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला के ओरछा तहसील का है। यहां रहने वाले रसूखदार अमित राय जिजोरा ने आज से पांच वर्ष पूर्व एक छोटा सा कुत्ता पाला था। जिसका नाम उन्होंने गब्बर रखा था। बताते है की अमित गब्बर का इतना ध्यान रखते थे की उसे जानवर होने का एहसास नहीं होने दिया। मालिक के इस प्यार दुलार को देख गब्बर भी उनके प्रति इतना वफादार था की किसी को उनके पास बिना इजाजत के फड़कने नही देता था। बताया जा रहा है की गत रोज अमित अपने कुत्ते गब्बर के साथ फार्म हाउस पर टहल रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक विशालकाय अजगर निकल आया और वह अमित की ओर जाने लगा। अमित इस बात से बेखबर थे। लेकिन मालिक के प्रति वफादार कुत्ते गब्बर की नजर अमित के आस पास ही थी। तभी उसकी नजर अजगर पर पड़ गई, ओर गब्बर बिना सोचे समझे अजगर से उलझ गया। काफी देर तक चली दोनो के बीच जंग में आखिरकार अजगर जंग हार गया। गब्बर ने अजगर के दो टुकड़े जरूर कर दिए लेकिन उस विशालकाय अजगर का जहर गब्बर के शरीर में फेल गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जब अमित और परिजनों की नजर कुत्ते पर पड़ी और उसके बाद दो भागों में कट चुके विशालकाय अजगर पर पड़ी तो सभी की आंखों से आंसू बह गए। लोगों का कहना है की आखिर कार एक जानवर अपनी जान पर खेल कर लोगों को इंसानियत बता गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here