Home उत्तर प्रदेश 10 वी उत्तर प्रदेश पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का डी आई जी ने...

10 वी उत्तर प्रदेश पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का डी आई जी ने किया शुभारंभ पहले दिन की प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने बढ़त बनाई

25
0

झांसी। 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी के ग्राउंड पर 10 वी उत्तर प्रदेश पुलिस महिला पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ जोगेंद्र कुमार/ पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी ने गुब्बारे उड़ाकर किया 24 फ़रवरी से शुभारंभ प्रतियोगिता में 08 जोन बरेली, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ,मेरठ, प्रयागराज,बाराणसी जोन एवं पी ए सी के 3 जोन जिसमें पी ए सी पूर्वी जोन,पी ए सी मध्य जोन,और पी ए सी पश्चिमी जोन सहित कुल 11 टीमों ने भाग लिया।झांसी के 33 वी वाहनी पी ए सी के भव्य ग्राउंड पर 10 वी उत्तर प्रदेश पुलिस महिला पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ झांसी मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्दर कुमार ने किया आपने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने की शपथ दिलाई एंव तीर से निशाना साधकर प्रतियोगिता को आरंभ किया।प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी 11 टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मंच पर उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मान प्रणाम ग्रहण कर गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया 10 वी उत्तर प्रदेश पुलिस महिला पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता के सह आयोजन सचिव एवं 33 वी वाहिनी के सेना नायक के पी यादव ने मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्दर कुमार का गुलदस्ता एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर राजेश एस / एस एस पी झांसी, करन सिंह यादव / सहायक सेना नायक 33 पी ए सी,श्वेता कुमारी/ पुलिस उपाधीक्षक झांसी, देवनारायण यादव/ सहायक सेना नायक 42 वी वाहिनी प्रयागराज, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार राय, सहायक शिविर पाल हरिओम एवं पी ए सी वाहिनी झांसी के तमाम अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार सहायक सेना नायक करन सिंह यादव ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here