Home उत्तर प्रदेश ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पर विक्षिप्त ने बरसाए पत्थर, पुलिस...

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पर विक्षिप्त ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने बल प्रयोग कर दबोचा, शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

21
0

झांसी। एक किशोर की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस का सहारा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर किशोर ने पत्थर बरसा दिए। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने किशोर पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक थाना शाहजहांपुर के ग्राम करोड में ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना देते हुए बताया कि एक किशोर पत्थर लेकर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। इस सूचना पर पहुंची डायल 112 के जवानों ने किशोर को पकड़ने का प्रयास किया। किशोर ने पुलिस पर पत्थर से हमला कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने किशोर को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थाना शाहजहांपुर पुलिस के मुताबिक ग्राम में दो पक्ष में झगड़ा हो गया था। इस पर एक पक्ष से किशोर ने पथराव कर दिया था। किशोर ने पथराव ग्रामीणों पर भी करना शुरू कर दिया था। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here