Home उत्तर प्रदेश भक्तों को दर्शन दिए देवताओं ने,भव्य स्वागत किया मेला जल विहार समिति...

भक्तों को दर्शन दिए देवताओं ने,भव्य स्वागत किया मेला जल विहार समिति ने गंधीगर का टपरा पर चाचर न्रत्य का हुआ मोहक प्रर्दशन

21
0

झांसी। मंगलवार को डोल ग्यारस पर गंधीगर का टपरा पर मेला जल विहार समिति झांसी ने मंदिरों के विमानों का भव्य स्वागत किया। आकर्षक सिंहासनों पर विराजमान देवताओं की विधि विधान से पूजा व वंदना की गयी। विसर्जन के लिए जा रही गणेश प्रतिमा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।शाम को गंधीगर का टपरा पर सभी मंदिरों के गाजे बाजे के साथ विमान एकत्रित हुए। भगवान के दिव्य विग्रह की पूजा की। पुष्प वर्षा की गयी। इसके साथ मंदिरों के विमान नगर में भ्रमण कर जल विहार के लिए लझ्मी तालाब लिए रवाना हुए । रात्रि में चाचर न्रत्य का मोहक प्रर्दशन हुआ। जिन्हें समिति की ओर से पुरष्कार दिये गये। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजबिहारी उदैनिया, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल,महामंत्री पीयूष रावत,समीर तिवारी, वीर सिंह सरदार जी विनोद अवस्थी ,अजय श्रीवास्तव किशन सरवरिया, अभिषेक साहू,संजीव तिवारी, सत्येन्द्र पुरी,नरेंद्र अग्रवाल, काशीनाथ श्रृंगीऋषि, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अतुल किलपन, नरेश श्रृंगीऋषि, एडवोकेट अजय मिश्रा,पवन गुप्ता प्रह्लाद साहू, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, विकास मिश्रा,आशीष सैनी आदि मौजूद रहे।पीयूष रावत ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here