झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन निवासी किशोर का शव आज सुबह राजघाट नहर में उतरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन निवासी अशोष ओझा उम्र 14 वर्ष करीब गुरुवार की शाम को घर से पास में बनी नहाने की कहकर निकला था। इसके बाद काफी देर तक नही लोटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह उसका शव गोपाल पुरा के पास राजघाट नहर में उतरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर परिजनों ने शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






