Home उत्तर प्रदेश दंपत्ति कुंभ गए, चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ, दस...

दंपत्ति कुंभ गए, चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ, दस लाख की अधिक के जेवरात और नकदी चोरी

20
0

झांसी। ककरबई थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरबई गांव में देर रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर दस लाख कीमत से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और पचास हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना आज तड़के उस समय मिली जब दंपत्ति वापस अपने घर लौट कर आया तो देखा दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सोने चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ककरवई थाना क्षेत्र के ढूरबई गांव निवासी हरनारायण उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ 28 जनवरी को प्रयागराज कुंभ नहाने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। आज तड़के चार बजे जब वह अपने घर लौट कर आया तो देखा दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी और घर में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अलमारी में रखे सोने का हार, चांदी की पायल, अंगूठी, चैन सहित पचास हजार की नकदी गायब थी। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here