Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा...

मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की DM एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश

31
0

झांसी। पूछ थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए तथा मृतकों की सूचना पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्य मंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here