Home उत्तर प्रदेश ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे दबंगों ने महिला को...

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे दबंगों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा, गरौठा थाना पुलिस ने हल्की धाराओं में किया मामला दर्ज

22
0

झांसी। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे दबंगों को रोकना एक महिला को महंगा पड़ गया। दबंगों ने महिला को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही महिला ने आरोप लगाया है की पुलिस ने दबंगों को बचाने के लिए हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम पसोरा निवासी महिला ब्रम्ह कुमारी पत्नी प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की उसके पड़ोस में रहने वाले दबंग घर के पास पड़ी ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। जिस पर उसने उन्हे मना किया तो दबंगों ने उसे घर में घसीटकर ले जाते हुए बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई और दबंग धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर अवस्था में घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया गया। वही महिला का आरोप है की पुलिस हमलावरों से मिली हुई है, हमलावरों को बचाने के लिए पुलिस ने हल्की धाराओं में उसकी प्राथमिकी दर्ज की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here