Home उत्तर प्रदेश दबंगों ने दीवार तोड़कर बना दिया गेट, पीड़ित महिला लगाती रही पुलिस...

दबंगों ने दीवार तोड़कर बना दिया गेट, पीड़ित महिला लगाती रही पुलिस के चक्कर नहीं सुनी फरियाद

31
0

झांसी। सिविल लाइन में चल रहा एक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद थामने का नाम नहीं ले रहा है। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष लगातार निर्माण कार्य करता जा रहा है। दूसरा पक्ष पीड़ित महिला केवल पुलिस के चक्कर ही काट रही उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। सिविल लाइन निवासी प्रेरणा साहू पत्नी स्व संजय साहू ने डायल 112 ओर नवाबाद थाना में लगातार तीन दिन से सूचना दे रही की उसकी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को एग्रीमेंट कर दिया गया है। जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी दबंग लोग आए दिन तोड़फोड़ कर निर्माण कार्य कर रहे है। पीड़िता ने बताया कि विपक्षियों ने दीवार तोड़कर दरवाजा लगा लिया। इसकी लिखित शिकायत उसने दो दिन पूर्व नवाबाद थाना में की थी। आज फिर दबंग लोग दरवाजे से उसके घर के आंगन में आ धमके। पीड़िता ने बताया कि वह कई बार पुलिस को डायल 112 ओर नवाबाद पुलिस को सुबह से सूचित कर रही लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसे दबंगों से अपनी ओर बच्चों की जान का खतरा बना है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here