Home उत्तर प्रदेश मासूम से छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में लंगड़ाते हुए दोनों...

मासूम से छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में लंगड़ाते हुए दोनों हाथों को जोड़ कर मांगी माफी

21
0

झांसी। मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत चलाए जा रहे अभियान में नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह दोनों हाथों को जोड़कर फिर कभी किसी महिला या लड़की से छोड़खानी न करने ओर सभी लड़कियों को अपनी बहन समझने की बात कहते हुए माफी मांगता नजर आया। एक व्यक्ति ने थाना सीपरी बाजार के रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मध्यप्रदेश के जिला दतिया जिगना निवासी शनि उसकी दस वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की घटना की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे ऐसा सबक सिखाया कि आज जेल जाने के दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए दोनों हाथ जोड़कर फिर कभी छेड़खानी जैसी घटना को अंजाम न देने ओर सभी लड़कियों को अपनी बहन समझने की बात कह कर माफी मांगता नजर आया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here