Home उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024...

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 मनाया गया

27
0

झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भोजन नियमित हमारे जीवन में है, उसी प्रकार योग भी हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिएं। जिससे हम स्वस्थ एवं निरोग रहें। इस बर्ष 21 जून 2024 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम *महिला सशक्तीकरण के लिए योग* है। आर्ट ऑफ़ लिविंग से योग गुरु रुचि अरोरा ने विभिन्न योग करवाएं। इस दौरान उन्होंने बताया कि योग संस्कृत शब्द *”युज”* से निकला है। इसका अर्थ है *”जोड़ना”* या *”एकजुट करना”,* तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है। इस अवसर पर विवि के सभी अधिकारीयों, वैज्ञानिकों, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने योग किया। संचालन एवं आभार डॉ आरपी यादव ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here