Home उत्तर प्रदेश वर्चस्व को लेकर झगड़ा करने वाले दोनो पक्ष से दस लोग असलाह,...

वर्चस्व को लेकर झगड़ा करने वाले दोनो पक्ष से दस लोग असलाह, कारतूस समेत गिरफ्तार

22
0

झांसी। बबीना थाना पुलिस ने वर्चस्व को लेकर झगड़ा करने वाले दो पक्ष के दस लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो पक्ष से असलाह और कारतूस बरामद करते हुए सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर उन्हे जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सफा में गत रोज दो पक्ष में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था।

इसमें दोनो पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। आज पुलिस ने दोनो पक्ष पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, नीरज सिंह, सरदार सिंह, सुंदर सिंह, विपिन सिंह, अर्जुन सिंह, राघवेंद्र सिंह, आयुष्मान सिंह, विशाल सिंह सभी निवासी ग्राम सफा बताए गए। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध असलाह, तीन जिंदा और दो खाली खोखा कारतूस बरामद केकेटी सभी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here