Home उत्तर प्रदेश यह बताओ कौन से काम नहीं हुए, झांसी वासियों के दिल से...

यह बताओ कौन से काम नहीं हुए, झांसी वासियों के दिल से अनुराग शर्मा सांसद फिर से

24
0

झांसी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर साफ कर दिया की वह भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावी मैदान में पूरी तरह से तैयार है। विपक्षी प्रत्याशियों की सूची आने से पूर्व ही समीकरण साफ है की सांसद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ही बनेंगे। यह कहना है ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडे का। दिलीप पांडे ने झांसी ललितपुर लोकसभा 2024 में अनुराग शर्मा को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा की समीकरण बिलकुल साफ है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा ऐसा कौन सा कार्य विकास कार्य नही हुआ। चाहे बीड़ा हो या हर घर जल हर घर नल या आवास योजना। सरकार की हर कल्याण कारी योजनाएं आमजन के चोखट तक पहुंचाई है। उन्होंने कहा झांसी वासियों के दिल से सिर्फ एक ही आवाज निकल रही अनुराग शर्मा फिर से। उन्होंने कहा अनुराग शर्मा के मैदान में आने से विपक्ष के सभी समीकरण फेल हो गए। मोदी योगी की डबल इंजन वाली सरकार विकास की दम पर चुनावी मैदान में जीत हासिल करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here