Home उत्तर प्रदेश जिले में चार लाख सदस्यता का लक्ष्य, कार्यकताओं की न सुनने वाले...

जिले में चार लाख सदस्यता का लक्ष्य, कार्यकताओं की न सुनने वाले अधिकारियों की सीएम से होगी शिकायत

21
0

झांसी। जनपद झांसी में चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, जिसमे विधायकों को दस दस लाख और सांसद को बीस हजार, जिलाध्यक्षों को दस दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही समीक्षा में बेसमेंट में हो रहे रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल आदि के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मधुर व्यवहार न करने वाले अधिकारियों की सीएम से की जायेगी शिकायत।यह बात जनपद झांसी में विकास कार्यों की समीक्षा और भाजपा के सदस्यता अभियान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आई उत्तर प्रदेश की राज्य महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवम पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यमंत्री बेबी रानी मौर्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दो सितंबर 2024 से प्रधानमंत्री ने सदस्यता लेकर अभियान शुरू किया। इस अभियान में शाम तक दस लाख लोग सदस्यता ले चुके थे। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया। इसके बाद चार पांच सितंबर को सांसद, विधायक,पदाधिकारी द्वारा इस सदस्यता अभियान में सदस्यता लेकर अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्य बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद झांसी में चारों विधान सभा में चार लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिसे सांसद, विधायक, पदाधिकारी मिलाकर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक तीन करोड़ सदस्य पुरे देश बन चुके है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान दो सितंबर से पच्चीस सितंबर 2024 प्रथम, एक अक्तूबर से पंद्रह अक्टूबर तक द्वितीय चरण, भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान सोलह अक्टूबर से इकतीस अक्तूबर तक चलेगा। वही सुल्तान पुर में सर्राफा कारोबारी डकैती कांड के आरोपी के हुए एनकाउंटर पर अखिलेश ने कहा था कि योगी सरकार में जाति देख कर एनकाउंटर किया जा रहा है, मुख्य आरोपी को बचा लिया गया। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री बेवी रानी मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव कुछ भी कह सकते है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नियमानुसार कार्यवाही हुई है, एनकाउंटर सही हुआ। वही उन्होंने प्रशासन, पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्या न सुनने और उन्हे अनदेखा करने के सवाल पर कहा की ऐसे अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।अपराधी अपराध करेगा तो उसे सजा मिलेगी। उत्तर प्रदेश में भेड़िया के आतंक पर भेड़िया जनता के पीछे जनता सरकार के पीछे और सरकार भेड़िया के पीछे पड़ी इस सवाल पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी मंत्री ने कहा कि बहराइच में भेड़ियों के आतंक पर उन्होंने कहा कि सरकार ने भेडियो को पकड़ने के लिए विभागों के कर्मचारियों को लगा रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आदमखोर हो रहे भेड़ियों को मारने की अनुमति लेनी पड़ेगी। इस दौरान सांसद, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, एमएलसी रमा निरंजन, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here