Home उत्तर प्रदेश स्वीगी फुड डिलेवरी कंपनी पर कर्मचारियों चार लाख का भुगतान देने...

स्वीगी फुड डिलेवरी कंपनी पर कर्मचारियों चार लाख का भुगतान देने का आदेश, गुजर गया एक वर्ष आज तक नही मिला भुगतान

24
0

झांसी। फुड डिलेवरी कंपनी पर कर्मचारियों का शोषण करने और उन्हे कम वेतन देने के मामले को संज्ञान देते हुए श्रम विभाग ने कम्पनी पर चार लाख पचहत्तर हजार रूपये का भुगतान कर्मचारियों को देने का आदेश दिया था। इस आदेश के बावजूद कर्मचारियों को एक वर्ष गुजर गया आज तक उन्हे भुगतान नहीं मिला। कई बार श्रम विभाग से जिला प्रशासन को सूचित किया गया है कि कर्मचारियों का भुगतान वसूली कराया जाए। इसके बावजूद कर्मचारियों को भुगतान न मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। मायूस कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से भुगतान कराने की मांग की है।आपको बता दे कि फूड डिलेवरी स्विगी में तैनात कर्मचारी सुजीत सैनी निवासी मसीहा गंज सीपरी बाजार सहित आठ कर्मचारियों ने वर्ष 2019 में श्रम विभाग में वाद दायर करते हुए बताया था कि कंपनी द्वारा उन लोगों का लगातार शोषण किया जा रहा ओर वेतन भी कम दिया जा रहा है। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए श्रम विभाग ने मैसर्स स्वीगि एरिया मैनेजर सहित नई दिल्ली स्थित एड ऑफिस मैनेजर आदि को तलब किया था। जिसमे लगातार वाद सुनवाई के बाद वर्ष 2023 में उप श्रम आयुक्त ने माह कंपनी और उसके मैनेजर को आदेशित किया था कि कर्मचारियों का चार पीचत्तर हजार रूपया भुगतान किया जाए। लेकिन कंपनी द्वारा कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों द्वारा दोबारा शिकायत की गई कि श्रम विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया गया और कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। इस पर श्रम विभाग द्वारा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर वसूली कराकर कर्मचारियों का भुगतान कराए जाने का आदेश दिया था। लगातार एक वर्ष बीतने के बावजूद आज तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान वसूली नही कराई गई। इससे सभी कर्मचारियों में काफी रोष है, उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हुए श्रम विभाग के आदेश का पालन कराते हुए भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here