Home उत्तर प्रदेश जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद जी

जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद जी

23
0

झांसी। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया गया।भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइन्स मंडल के मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा के नेतृत्व में आन्तिया तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सलाहकार समिति उ प्र सरकार के सदस्य चौधरी संतराम पैन्टर ने कहा की स्वामी विवेकानंद हमारे देश ही नहीं विदेश में भी बेहद लोकप्रिय थे उन्होनें युवाओं के लिये सद मार्ग प्रशस्त किया है और हम सबको उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर सदैव चलना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा ने कहा की स्वामी विवेकानंद एक महापुरुष थे और उन्होनें हमेशा देश और धर्म को आगे रखकर समाज को शिक्षित एवं स्वालाम्बी बनाने का प्रयत्न किया उन्होनें जो मूलमंत्र इस देश को दिया उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये तथा इस मन्त्र को गांठ बांधकर युवाओं को अपने जीवन को व्यतीत करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन विशाल ठाकुर ने किया।सभी के प्रति आभार मंडल मंत्री विशाल दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में दिगन्त चतुर्वेदी,प्रद्युम्न द्विवेदी,पार्षद लखन कुशवाहा,नितेश तिवारी,शिवा यादव,राहुल तिवारी,ऋषिकेश नायक,विशाल ठाकुर,विशाल दीक्षित,आदर्श राय,माला मल्होत्रा,ज्योती पटेरिया,सुभाष पटेल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here