झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वे स्थापना दिवस पर 6 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सोमवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री डॉक्टर दिलीप सेठ ने जानकारी देते हुए बताया की 6 फरवरी से 28 फरवरी तक व्यापार मंडल व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान के कार्यक्रम के तहत अपने जिले के सभी तहसील, कस्बा की बाजारों की इकाइयों में जाकर आम व्यापारियों से संपर्क करेंगे और उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की 50 वर्ष की गौरव पूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराते हुए व्यापार मंडल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। सभी व्यापारी इस अभियान में 7030930361 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी सदस्यता ले सकते है। उन्होंने बताया 13 मार्च से सहारनपुर से स्वाभिमान यात्रा रथ यात्रा प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए झांसी भी आयेगी।यात्रा का हर जिले में भव्य स्वागत होगा और समाज सेवियों और व्यापारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। विशाल रैली यात्रा में करीब 25 हजार व्यापारियों की सहभागिता होगी। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम तीर्थ सिंहल, रमेश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र सोनी, उमेश गुप्ता, ब्रिज बिहारी सोनी, आदर्श गुप्ता, नितिन सरावगी, नितिन सिंहल, रजनी गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, प्यारे लाल, अशोक अग्रवाल, अरविंद तिवारी, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






