
झांसी। एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी, रोजगार योजनाएं सहित उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रहे है। वही हिंदुत्व और सनातन धर्म को बढ़ावा देने वाले हिंदू संगठन में भी पीछे नहीं। ऐसा ही एक हिंदू संगठन है। जिसमे महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के प्रधान मंत्री से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ उन्हें रोजगार उद्योग उपलब्ध करा रही है।अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन रतूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने संगठन के तत्वावधान में हमेश गरीबों की मदद तो करती ही है। साथ ही हिंदुत्व और सनातन धर्म की बढ़ावा देने पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब देश के प्रधान मंत्री लगातार महिलाओं को सम्मान और न्याय तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रहे है।


उन्ही से प्रेरणा लेते हुए वह भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समय समय पर वह महिलाओं को सिलाई मशीन आदि भेंट करती है, साथ ही उद्योग भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि समय समय पर सनातन धर्म पर बड़े बड़े आयोजन कर यह उद्देश्य बताया जाता है कि सनातन धर्म, हिंदुत्व कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को हिंसा नहीं सिखाते, हिंस को बढ़ावा नहीं देते लेकिन जब बात आत्मरक्षा की आ जाए तो पीछे भी नहीं हटना है महिलाओं को। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करना उन्होंने यह प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






