Home उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबे विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का आंदोलन कल...

भ्रष्टाचार में डूबे विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का आंदोलन कल से

26
0

झांसी। विश्विद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाने के बाद भी कार्यवाही न होने पर विद्यार्थी परिषद अब विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। इसके लिए वह कल से अनशन शुरू करेगा। फिर भी कार्यवाही नही हुई तो यह अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्ष जैन ने बताया की विश्विद्यालय प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। चाहे किसी कार्यक्रम के नाम पर हो या नियिक्तियो के नाम पर विश्विद्यालय प्रशासन नौकरियों में भी भ्रष्टाचार फैलाकर केवल अपने चहेतों की नियुक्तियां कर रहा है। उन्होंने बताया की एक महिला शिक्षिका है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुकी उनकी नियुक्ति किस आधार पर की गई और उन्हें टीम भी शामिल किया गया। उन्होंने विश्विद्यालय प्रशासन पर करोड़ों रूपयो के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर कहा की कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही हुई। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरुवार से अनशन शुरू करेगा और फिर भी भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही नही हुई तो यह अनशन 11 मार्च के बाद भूड़ हड़ताल आंदोलन में बदल जाएगा। इस दौरान महानगर मंत्री सुयश शुक्ला, हर्ष शर्मा, विभाग संयोजक हर्ष कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here