झांसी। पशु पालन विभाग से चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी आकर महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद आयोजित किए गए सम्मेलन में भाग लेकर कर्मचारियों के उत्पीड़न के के आवाज बुलंद करने का जोश भरा। बुधवार की देर शाम को पशु पालन विभाग के उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह का झांसी आगमन हुआ। इस मौके पर सभी संघ के पदाधिकारी ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया इस मौके पर महासंघ अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, महासंघ महामंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी, रामबाबू विश्वकर्मा, शिव सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष पशुपालन उदय सिंह यादव, मोनू यादव, मोहन पोल्ट्री, मोजीलाल, रमेश यादव, जिला मंत्री अशोक तिवारी, द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एवं झांसी आगमन पर हार्दिक बधाई दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






