Home उत्तर प्रदेश सपाइयों ने नगर निगम गेट पर डाला ताला, किया हंगामा, सुरक्षा कर्मियों...

सपाइयों ने नगर निगम गेट पर डाला ताला, किया हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से हुई तीखी बहस

23
0

झांसी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर तीन सौ करोड़ के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी लगातार इसको लेकर प्रदर्शन कर रही वही दूसरी ओर अब समाजवादी पार्टी भी मैदान में आ गई। आज समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंच कर जमकर हंगामा करते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से उनकी तीखी बहस हुई। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और स्मार्ट सिटी में तीन सौ करोड़ का घोटाला के मामले निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हंगामा करने लगे और वही मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। समाजवादी पार्टी कार्यकताओं द्वारा नगर निगम के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नगर निगम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों में तीखी बहस हुई। इधर मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा कर्मियों ने घसीट कर दूर कर दिया। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस सभी सपाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here