Home उत्तर प्रदेश पिछले 14 वर्षो से हो रही प्रतिमा स्थापित, दीपावली की अमावस्या पर...

पिछले 14 वर्षो से हो रही प्रतिमा स्थापित, दीपावली की अमावस्या पर होती है विशेष आराधना

24
0

झांसी। लगातार पिछले 14 वर्षो से प्रतिमा को अपने हाथो से बनाकर स्थापित कर लगातार नौ दिन मां की आराधना करने के बाद दीपावली की अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना करने के बाद परमा की दिन होती है प्रतिमा विसर्जित।शहर क्षेत्र के पचकुइयां मंदिर के पास रहने वाला युवक अजय कश्यप खुद इस प्रतिमा को बनाते है, ओर उसकी लगातार नौ दिन आराधना करने के बाद अमावश्य की रात विशेष पूजा आरती कर अगले दिन विर्सजन किया जाता है। अजय ने बताया की मां का विशेष दिन अमावस्या का दिन होता है। मां ने काली का रूप अमावस्या को ही रखा था। इसलिए मां काली का प्रकट उत्सव दीपावली की रात पड़ने वाली अनावश्य होती है, उस दिन इनकी विशेष आराधना होती है। उन्ही की आराधना करने के लिए वह लगातार 14 वर्षो से प्रतिमा बनाकर दीपावली की परमा पर विसर्जन करते है। उन्होंने बताया की प्रतिमा 16 अक्टूबर को स्थापित की गई थी और दीपावली की रात अनावश्य पर इनकी विशेष पूजा आराधना की जाएगी। परमा के दिन ग्रहण पड़ने पर उसके अगले दिन विर्सजन की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here