Home उत्तर प्रदेश वन इलेक्शन नहीं वन एज्यूकेशन की सपा पक्षधर, रूट बदलने, मोबाइल छीनने...

वन इलेक्शन नहीं वन एज्यूकेशन की सपा पक्षधर, रूट बदलने, मोबाइल छीनने पर सपाई भिड़े

25
0

झांसी। झांसी आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वन इलेक्शन नहीं वन बल्कि वन एज्यूकेशन की पक्षधर है। वही प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। रूट बदलने ओर मोबाइल छीनने को लेकर जानकार हुई धक्का मुक्की हंगामा। इसकी सूचना पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। झांसी में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में शामिल होने झांसी आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल सिंह कानपुर रोड से होते हुए झांसी सिटी से गुजर कर सर्किट हाउस जाना था। इस दौरान मेडिकल से लेकर सर्किट हाउस तक समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता उनका सम्मान करने को खड़े रहे। लेकिन उनका काफिला कानपुर बाईपास से गुजर कर ग्वालियर रोड होते हुए सर्किट हाउस पहुंच गया। इससे सर्द रात में खड़े सपाइयों में आक्रोश पैदा हो गया और जिलाध्यक्ष पर रूट बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। वही हंगामा करने वालों में एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा इस पर उसका मोबाइल छीन लिया गया। जिससे आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे कार्यकर्ता और ज्यादा उग्र हो गए और दोनों गुट आपस में जमकर धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शांति व्यवस्था के लिए सर्किट हाउस में पुलिस बल तैनात हो गया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने देर रात मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मुखिया पर कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन है खराब, इसलिए उल्टे सीधे बयान देते है। वही उन्होंने कहा कि- सपा वन इलेक्शन की नहीं बल्कि वन एजुकेशन की है पक्षधर। संभल प्रकरण पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जबरन माहौल कर रहे खराब कर रहे है। वही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि अयोध्या ने अमितशाह को सिखाया सबक। अयोध्या वासी उनसे खुश नहीं थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here