Home उत्तर प्रदेश सीपरी के दोहरे हत्याकांड और गुरसराय की डकैती कांड का खुलासा, डकैती...

सीपरी के दोहरे हत्याकांड और गुरसराय की डकैती कांड का खुलासा, डकैती कांड का लूटा गया लाखो का माल, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

31
0


झांसी। शुक्रवार की रात झांसी पुलिस को दो दो सफलताएं हाथ लग गई। सीपरी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। वही स्वाट, गुरसराय, मऊरानीपुर थाना, रक्सा थाना पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया दूसरा गिरफ्तार हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनो डकैतों ने गुरसराय में खैर गांव में जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से डकैती में लूटा गया लाखो कीमत का माल और नकदी बरामद करते हुए तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया की 20 नवंबर 2022 को थाना सीपरी बाजार के गोपाल पुरा में खेत में सो रहे पिता पुत्र पर प्राण घातक हमला कर दिया गया था। जिसमे महेंद्र अहिरवार की मौके पर मौत हो गई थी। उसका पिता काशीराम गंभीर रूप से घायल था। जिसने मेडिकल कोलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजनों द्वारा जताई गई आशंका पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। दौरान विवेचना बनाए गए चारों आरोपी निर्दोष निकले। पुलिस ने असली आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात एसपी सिटी ओर सीओ सिटी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्वालियर रोड हाईवे से संदिग्ध युवक राजकुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की पिता पुत्र की हत्या उसने ही की थी। क्योंकि महेंद्र अहिरवार उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और उसने कई बार पत्नी के साथ महेंद्र को देख लिया था। गांव के लोग उसकी पत्नी और महेंद्र के संबंध का हवाला देकर उसकी बदनामी करते थे। इसलिए उसने योजना के तहत घटना वाली रात खटिया का डंडा से महेंद्र पर सोते समय प्रहार कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसका पिता जाग गया तो उस पर भी प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी राजकुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। वही दूसरी घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया की एक सप्ताह पूर्व थाना गुरसराय में खैर गांव में जैन परिवार के घर में घुसकर आठ बदमाशों ने बंदूकों की नोक पर परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए घर से साठ लाख कीमत के जेवरात और नकदी लूट कर पिता पुत्र को बंदूकों की बट से हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसपी देहात, सीओ सदर, सीओ मऊरानीपुर के नेतृत्व में गठित की गई गुरसराय थाना पुलिस, मऊरानीपुर थाना पुलिस, रक्सा पुलिस स्वाट और सरवलास टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। देर रात पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में लगी थी। तभी गुरसराय के पास ग्राम नूनार में बाइक सवार दो संदिग्ध जाते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की। जिसमे एक गोली बाइक सवार एक बदमाश अर्जुन शिवहरे निवासी मझगवा हमीरपुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी अजय उर्फ अज्जू अहिरवार निवासी गरौठा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनो ने जैन परिवार के घर की गई डकैती कांड की घटना का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया माल तीन लाख अस्सी हजार रुपए नकद, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद कर ली। पुलिस अभी इनके भागे गए आधा दर्जन अपराधियों की तलाश कर रही है। वही एसएसपी ने डकैती कांड की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here