झांसी। महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव को जैन समाज ने कई कार्यक्रम आयोजित कर बड़े धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में इलाईट चौराहे पर शरबत वितरण किया गया। गुरुवार को श्री 1008 महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा झांसी के तत्वावधान में इलाईट चौराहे पर कैंप लगाकर भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत वितरण किया। इस दौरान शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी जी का उपदेश था अहिंसा परमो धर्मा। हम सभी को उनके इसी उपदेश पर चलना चाहिए। पशु संरक्षण के लिए जीव हत्या बंद होनी चाहिए, साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






