झांसी। महाराणा प्रताप एवं महाराणा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर शरबत वितरण का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झांसी और करणी सेना के तत्वावधान में इलाईट चौराहे पर शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि सांसद डॉक्टर अनुराग शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा रहे। सर्व प्रथम दोनो महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शरबत वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान देवेंद्र सिंह तोमर, कर्ण सिंह चौहान, राहुल सिंह परमार, विशाल ठाकुर, सोनू ठाकुर, मोहित परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






