Home उत्तर प्रदेश प्रेमनगर में हुए शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम महिलाओं ने मोदी की सराहना...

प्रेमनगर में हुए शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम महिलाओं ने मोदी की सराहना की

20
0

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित नारी शक्ति संवाद अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। महिलाओं ने पीएम मोदी के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर चलाई गई योजनाओं की खूब सराहना की।बुधवार को प्रेमनगर एम एस राजपूत स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए नारी शक्ति संवाद अभियान का समापन समारोह आयोजित किया। जिसमे मुख्यातिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एलईडी के जरिए उपस्थित महिलाओं से संवाद किया और महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पीएम मोदी द्वारा उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर काफी सराहना की। इस दौरान भाजपा नेता साहू समाज की महिला जिला प्रमुख सुनीता साहू, सिया शरण चतुर्वेदी, सभासद अनिल सुडेले, सभासद भरत सेन, रितिक साहू, नगर निगम के अधिकारी सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here