Home उत्तर प्रदेश गंदगी देख भड़के जल शक्ति मंत्री, अधिकारियों को लिया आड़े हाथ

गंदगी देख भड़के जल शक्ति मंत्री, अधिकारियों को लिया आड़े हाथ

23
0

झांसी। नहरों का निरीक्षण करने जनपद झांसी आए जल शक्ति मंत्री ने गंदगी को देख अफसरों की जमकर फटकार लगाई। साथ ही अफसरों को आड़े हाथ लेते हुए कहा की पैसा कमाना बुरी बात नही लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।शनिवार को जनपद झांसी आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांध नहरों का निरीक्षण करने ग्रामीण इलाकों में निकले। जहां उन्होंने गन्दगी देखी तो वह भड़क उठे, मानना है कागजों में ही साफ सफाई चल रही ओर साफ सफाई के नाम पर पैसा हड़पा जा रहा है। इस पर उन्होंने जमकर नाराजगी व्यक्त करते हुए हिदायत दी साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी पैसा कमाना बुरी बात नही लेकिन पूरा की पूरा पैसा डकार जाना गलत बात है। करोड़ो रुपयों से बन रही पानी उपलब्ध कराने की योजनाओं का प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज निरीक्षण करने झांसी आए थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here