Home Uncategorized हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत” रंग दे परिधान तिरंगे के सम्मान...

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत” रंग दे परिधान तिरंगे के सम्मान में” स्कूली छात्र छात्राओं ने किया झांसी दुर्ग पर कार्यक्रम

42
0

 

झांसी। महानिदेशालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली के आदेशनुसार आज झांसी दुर्ग पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत” रंग दे परिधान तिरंगे के सम्मान में” स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगे के रंग से मेल खाते पारंपरिक परिधान पहनकर देशभक्ति का उद्घोष किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिटी की धर्मपत्नी श्रीमती रूबी सिंह द्वारा प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा सिद्धि गोलवलकर को शील्ड देकर सम्मानित किया।

तिरंग रैली भी निकाली कार्यक्रम की कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षण सहायक अभिषेक सिंह ने की। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल गुसाईपुरा झांसी व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झांसी के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

इस दौरान सागर रायकवार, बंटी, सुनील वर्मा, नीलम पटेल, अजय राजौरिया, वंदना कुशवाहा, हरेंद्र प्रजापति, कपिल, मोहित दुबे, किशोर सिंह, तीरथ कुशवाहा, दीपक, पप्पू आशाराम व अन्य विभागीय कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, पर्यटक व आम जनमानस उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here