Home उत्तर प्रदेश झांसी के सौरभ आनंद भारतीय हॉकी टीम में शामिलजर्मनी के बर्लिन शहर...

झांसी के सौरभ आनंद भारतीय हॉकी टीम में शामिलजर्मनी के बर्लिन शहर में दिखाएंगे अपनी हॉकी का दम

23
0

झांसी। नगर की एक और युवा खेल प्रतिभा को अपनी प्रतिभा की दम पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम में जगह मिली है।अग्रिम पंक्ति के सौरभ आनंद कुशवाहा की 21 से 25 जून तक जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित होने वाले 4 देशों के बीच होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।टीम इंडिया की कमान फॉरवर्ड अरिजीत सिंह हुंदल को सौंपी गई है। सौरभ ने खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बातचीत में कहा कि उनकी प्रथमिकता इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जूनियन विश्वकप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की रहेगी।हॉकी इंडिया ने मंगलवार को टीम की घोषणा की।टीम में सौरभ आनंद का नाम देख कर झांसी नगर के हॉकी प्रेमी झूम उठे।भारतीय टीम के अलावा इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया,जर्मनी, स्पेन होगी।यह प्रतियोगिता इसी वर्ष के नवंबर माह में भारत में आयोजित होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप की तैयारियों के लिहाज से मुरीद माना जा रहा है।सौरभ इससे पूर्व मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर हॉकी टीम में भी रहे हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here