Home उत्तर प्रदेश संतोष अध्यक्ष मनीष पांडे महामंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए

संतोष अध्यक्ष मनीष पांडे महामंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए

25
0

झांसी। शिक्षा विभाग कर्मचारियों के आयोजित दिवार्षित अधिवेशन समारोह में शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे निर्विरोध संतोष राजपूत अध्यक्ष, मनीष पांडे जिला महामंत्री पद सहित पांच पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसके सभी निर्विरोध चुने पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा भान से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।गुरुवार को शिक्षा भवन में तैनात कर्मचारियों का शिक्षा भवन परिसर में यूपी एज्युकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान दिवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में रामसिया यादव पूर्व प्रधानाचार्य, सहायक चुनाव अधिकारी आलोक शांडिल्य, चुनाव सहयोगी भगवान दास कुशवाह के देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद पर संतोष राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा, जिला महामंत्री पद पर मनीष पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र कुमार और ऑडिटर के पद पर सलिल मिश्रा निर्विरोध चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ने जीते हुए पदाधिकारियों को हार माला पहनाकर उनका सम्मान किया इसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया की पांच पदाधिकारियों का चुनाव हुआ है। इसके बाद आगे की कार्यकारिणी जीते हुए पदाधिकारी खुद बनाएंगे। इस दौरान अतिथियों में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष रहीश सिद्धकी, ब्रम्हानंद तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, शहीद अहमद, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here